कन्नौज जिले में दरवाजे के बाहर सो रहे वृद्ध किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। किसान की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने सुबह हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराया।
शव को कब्जे में ले लिया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव उदय राजपूत ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है। इंदरगढ़ थाना के गांव गुंदारा निवासी 70 वर्षीय किसान जागेश्वर प्रसाद मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे।