फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। सजावारपुर जोत निवासी एक किसान ने गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह ग्रामीण ने शव देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के सजावारपुर जोत निवासी भगवान सिंह (40) की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने बिहार निवासी पिंकी से दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि भगवान के रोजाना शराब पीने से परेशान पिंकी उसे छोड़कर मायके चली गई। घर में वह बेटा अजीत, मां मुन्नी देवी, पिता सोनेलाल के साथ रहता है। रविवार रात वह एक शादी समारोह में गया था। जहां उसने शराब पी ली।
इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। सोमवार सुबह उसका शव अपने ही खेत में लगे पेड़ पर लटका मिला। वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने शव देख सूचना परिवारीजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भगवान सिंह खेती करने के साथ शटरिंग का भी काम करता था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत
शिवली। क्षेत्र के भउवापुरवा गांव में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। औनहा चौकी के गांव भउवापुरवा निवासी अनीता राजपूत (30) की सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नया पुरवा गांव निवासी मृतका के भाई प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि अनीता की शादी भउवापुरवा में राजीव के साथ करीब 14 वर्ष पूर्व हुई थी। दरोगा लक्ष्मण सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें