फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला किसान का शव, एक हफ्ते पहले भैंस चराने के लिए घर से निकला था, सामने आई विवाद की वजह

Sat, 12 Jan 2019 07:02 PM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले कानपुर के बिठूर क्षेत्र में एक किसान भैंस चराते हुए गायब हो गया था। शनिवार को किसान का शव एक पानी भरे खेत में मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। किसान का शव मिलने से परजिनों में कोहराम मच गया। इलाकाई लोगों ने बताया कि किसान का भैंस चराने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ निवासी देवी दयाल दिवाकर(47) छह जनवरी की दोपहर को घर से भैंस चराने के लिए निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और भैंस भी गायब हो गई। परिजनों ने देवी को ढूंढने का बहुत प्रयास किया पर वो नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस देवी को ढूंढने में जुट गई। शनिवार की सुबह पेमपुर लुधौरी गांव के पास खेतो में उसका शव मिलने की सूचना मिली।

घटना स्थल पर परिजन पहुंचे तो कोहराम मच गया। उसका शव पानी भरे खेत में पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस को पिता बनवारी लाल दिवाकर ने बताया कि सात जनवरी को मंधना चौकी में बेटे के लापता होने की सूचना दी थी। नौ जनवरी को परिजनों ने भैंस को नंगापुरवा गांव के एक व्यक्ति के घर पर देखकर दीनदयाल के बारे में पूछा जिससे वह मारपीट पर उतारू हो गया। मंधना पुलिस ने भैंस तो बरामद करा ली लेकिन जिसके पास भैंस मिली उसे छोड़ दिया। परिजनों का आरोप है भैंस चराने के विवाद में उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। सीओ कल्याणपुर राजेश पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें