फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्यूबवेल पर पानी लगाते समय किसान की करंट से मौत, अचानक बिजली आने से हुआ हादसा

Sat, 25 Apr 2026 07:41 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर निहालखेड़ा गांव में ट्यूबवेल पर फसल की सिंचाई कर रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं परिजनों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ व मृतक देशराज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिखटिया गांव निवासी करीब 50 वर्षीय देशराज पुत्र स्व. छोटे पासवान गांव से लगभग 200 मीटर दूर पप्पू सिंह के ट्यूबवेल पर बटाई पर खेती करते थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह मूंग की फसल में पानी लगा रहे थे। रोज की तरह सुबह 11 बजे बिजली चली गई, जिसके बाद वह ट्यूबवेल के पास ही आराम करने लगे। दोपहर करीब एक बजे उनकी बेटी संजोली खेत पर खाना लेकर पहुंची, लेकिन देशराज ने खाना नहीं खाया। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई। बिजली आते ही देशराज पानी चलाने के लिए उठे और जैसे ही उन्होंने तारों को जोड़ा, करंट की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

शाम करीब चार बजे गांव के राजकुमार गेहूं की मड़ाई के लिए खेतों की ओर निकले तो उन्होंने ट्यूबवेल के पास देशराज को पड़ा देखा। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास जाकर देखा तो शरीर पर जलने के निशान थे। इसके बाद उन्होंने गांव में सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रोने-बिलखने लगे। परिजनों का आरोप है कि रोजाना तय समय पर बिजली जाती थी, लेकिन इस दिन बिना सूचना के दोपहर में अचानक सप्लाई शुरू कर दी गई, जिससे यह घटना हुई। उनका कहना है कि यह सीधी लापरवाही है।

विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी सीमा, बेटे गोलू, करन और अंकित तथा बेटी संजोली हैं। घटना के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है। वहीं बिजली विभाग के लाइनमैन छोटे ने बताया कि नौगवा गौतम गांव के पास तालाब किनारे आग लगने के कारण पानी की जरूरत थी, इसी वजह से सप्लाई चालू कराई गई थी। एसडीओ विनीत चौधरी ने कहा कि उन्हें सप्लाई के समय को लेकर जानकारी नहीं है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें