कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के इटरा निवासी किसान विवेक शुक्ला को ऑनलाइन भैंस खरीदने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 30 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विवेक के अनुसार उन्होंने सोशल मीडिया पर भैंस खरीदने का विज्ञापन देखा था। उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। भैंस व्यापारी ने खुद को राजस्थान निवासी बताकर भैंस की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी। उनसे 15 एडवांस और भाड़े के नाम पर 15 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर विवेक ने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है।