फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तबीयत बिगड़ने से खेत पर काम कर रहे किसान की मौत

Thu, 30 Apr 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। जैनपुर गांव में खेत में सिंचाई कर रहे किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लू लगने से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जैनपुर निवासी रूप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह सुबह 11 बजे छोटा भाई गोविंद सिंह (50) खेत में मूंग की फसल की सिंचाई करने गए थे। सिंचाई करने के दौरान ही खेत पर बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों ने घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजन उन्हें राजपुर पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर जीपी द्विवेदी ने मृत घोषित कर दिया। रूप सिंह ने लू लगने से भाई की मौत होने की आशंका जताई है। भतीजे सीपू ने बताया कि चाचा गोविंद सिंह की कोई संतान नहीं थी। किसान की मौत पर बड़े भाई रूप सिंह भतीजे सीपू, वीरु बिलखते रहे। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें