फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान, बेटी ने रो-रोकर कही ये बातें

Sat, 21 Jul 2018 08:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो, डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी काजी में कर्ज से परेशान एक किसान ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक किसान के ऊपर डेढ़ लाख रुपये भूमि विकास बैंक का कर्ज था। दो साल से सूखे के चलते फसल की पैदावार न होने और जवान बेटी की शादी को लेकर वह खासा चिंतित था। 

 

विज्ञापन

ग्राम बम्होरी काजी निवासी अहिवरन सिंह (55) पुत्र भूप सिंह के पास छह बीघा जमीन है। अहिवरन सिंह ने भूमि बंधक रखकर बैंक से तीन साल पहले डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था। इधर दो साल से फसल की पैदावार न होने के कारण एक भी किस्त जमा नहीं कर सका। इस साल भी बारिश न होने के कारण खरीफ की फसल की बुुआई नहीं हो सकी, जिससे अब उसे कर्ज की अदायगी और जवान बेटी की शादी की चिंता सताने लगी। किसान ने घर में एकांत पाकर लट्ठे में फांसी लगाकर जान दे दी। 

 


मृतक के दो बेटे शोभरन गिसंह 23 और रामवरन सिंह 21 व बेटी रुचि 19 हैं। मृतक के बड़े बेटे शोभरन सिंह ने बताया कि इस साल भी खरीफ की फसल की कोई उम्मीद दिखने और बेटी रुचि की शादी को लेकर वह पिछले एक माह से खासा परेशान रहता था। उसने बताया कि दोनों भाई मजदूरी करने गए थे। मां भूरा देवी बीमार होने के कारण अपने कमरे में लेटी थी। तभी पिता ने मौका पाकर फांसी लगा ली। उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार का कहना है कि उन्हें किसान की मौत की जानकारी मिली है। अधिकारियों को भेजकर पता लगाया जाएगा। अभी तक उन्हें आत्महत्या करने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें