फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

Sun, 10 Mar 2024 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। खेत पर जाने के दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

असेनी गांव निवासी जगन्नाथ पाल (65) खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार सुबह पांच बजे वह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। आठ बजे के करीब गांव के बाहर से निकली दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के पास रनिंग रेलवे कर्मी ने शव पड़ा देखकर स्टेशन अधीक्षक को जानकारी दी। इधर अनहोनी की जानकारी पर पत्नी रामबेटी, पुत्र धनीराम, कल्लू, बहू गोरीमनी, प्रतिमा व रीवा रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर दरोगा रामपुत्र को मौके पर भेजा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें