फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: जमीन के विवाद में किसान को दबंगों ने पीट पीटकर मार डाला, मौत से घर में छाया मातम

Mon, 19 Aug 2019 12:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा में 5 बीघा जमीन के विवाद में दबंगों ने 3 सगे भाईओं को लाठी-डंडों से पीट दिया। जिसमें से गंभीर रूप से घायल एक युवा किसान की मौत हो गयी। अन्य दो भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार शाम करीब चार बजे का है। घनश्याम सिंह ( 35), अरुण सिंह (28) व रोहित (24) पुत्रगण स्व.उदय भान सिंह खेत की जुताई कर रहे थे, तभी लाठी डंडे से लैस होकर आए गांव के दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी।

वह तीनाें भाईयों को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर आरोपी भाग गए। सूचना मिलते ही यूपी 100 व चौकी प्रभारी श्यामधर बिंद व थाना पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह मौके में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को एंबूलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां घायल घनश्याम सिंह (35) पुत्र उदयभान की मौत हो गई। हमलावर चार आरोपी पड़ोसी बताए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें