फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत, छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 03 Feb 2021 11:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के ग्राम परासन के मंजरा भड़रा डेरा निवासी कृपाल मंगलवार रात को पाराशर धाम में भंडारा खाकर घर लौट रहा था। इस दौरान वह खेत के रास्ते जा रहा था। जहां बीर बहादुर के खेत में बिजली के तार पड़े हुए थे।
विज्ञापन


जिनमें 11 हजार का करंट दौड़ रहा था। कृपाल का पैर उन तारों में पड़ गया इससे उसने तड़पकर दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह खेत की ओर गए किसानों ने उसका शव देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने उनके परिजनों को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कृपाल के 6 छोटे बच्चों व पत्नी संतोष रानी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें