फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों को गंभीरता से न लेने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। जनता की शिकायतों के प्रति अधिकारी उदासीनता दिखा रहे हैं। यही कारण है कि शिकायतें व फरियादियों की संख्या कम होती जा रही है। इसलिए शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण करें। यह निर्देश डीएम ने तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

तहसील सभागार में डीएम डॉ. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता व एसपी डॉ यशवीर सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस में मात्र 66 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें मौके पर सिर्फ डूडा विभाग की एक शिकायत का निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों में पुलिस विभाग की 14, विकास विभाग 12, राजस्व विभाग 10, डूडा विभाग सात, डीपीआरओ व बिजली विभाग पांच-पांच, कृषि व नगर पालिका चार-चार, जल निगम दो, पूर्ति व जल संस्थान की एक-एक शिकायत को निस्तारण के संबधित अधिकारियों को दिया गया।
डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम बनाई गई है ताकि शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण हो सके। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. ऊषा सिंह, एसडीएम गुलाब सिंह, सीओ विजय आनंद, बीडीओ महिमा विद्यार्थी, सीडीपीओ अंकिता वर्मा, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

माधौगढ़ तहसील परिसर पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने शिकायतें सुनी। साथ ही समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही निस्तारित हुए शिकायतों का मंडलायुक्त ने मोबाइल से जानकारी ली। सही ढंग से क्रियान्वयन न होने से नाराजगी जताई।
तहसील दिवस में बार संघ अध्यक्ष जितवार सिंह, राघवेंद्र व्यास, हलथर त्रिपाठी, रामकुमार द्विवेदी ने मंडलायुक्त से शिकायत की कि तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक शिवम राठौर हदबंदी दुरूस्तीकरण, विरासत प्रमाणपत्र, 61ख, करवाने पर रुपये निर्धारित किए हैं। न देने पर लड़ने को उतारू हो जाते हैं। हमीरपुरा जागीर निवासी महिला विनीता दोहरे ने शिकायत दी कि डेढ़ वर्ष पहले पति राकेश कुमार की मौत हो गई थी। लेखपाल संतोष वर्मा ने पैसा लेकर हमारी सात बीघा जमीन विजय सिंह पुत्र रामप्रकाश, राजाबेटी पत्नी रामप्रकाश व शिवकुमार पुत्र सुखू के नाम कर दी गई है।
ग्रामीण शिवमोहन ने शिकायत की कि टीहर माइनर आज तक नहीं चलाई गई। तहसील दिवस में अनुपस्थित सहायक अभियंता आरईएस अजय कुमार, मंडी निरीक्षक पंकज, डूडा एवं मत्सय पालन, भूमि संरक्षण विभाग के जेई से स्पष्टीकरण मांगा गया। तहसील दिवस में 52 शिकायतें आई चार का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, एसडीओ अभिषेक सोनकर, बीडीओ दीपक कुमार, एडीओ पंचायत छेदालाल, कोतवाल बीएल यादव, गोहन एसओ राजीव कुमार सिंह, अजय कुमार दुबे, पुरुषोत्तम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें