शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गंभीर हालत मे परिजनों ने दिनेश को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की शादी नहीं हुई थी। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। मृतक माता-पिता के साथ ही रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है।