उन्नाव जिले के नवाबगंज में किसान की झील में डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त वह बाजार से खरीदारी कर वापस घर जा रहा था। झील पार करते समय पुलिया पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह झील में गिर गया। ग्रामीणों ने जब शव उतराता देखा तो बाहर निकाला व परिजनों को सूचना दी। बुधवार सुबह बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव भाड़ी निवासी हरिश्चंद (50) पुत्र बाबूलाल मंगलवार शाम घर से कुइथर गांव सब्जी लेने गया था। शाम लगभग 6 बजे वह पैदल वापस घर आ रहा था। घर जल्दी पहुंचने के लिए उसने बसहा झील पर बनी जर्जर पुलिया का रास्ता पकड़ लिया। वह झील पार ही कर रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह झील में गिरकर डूब गया।