यूपी में फतेहपुर जिले के थरियांव में भूमि विकास बैंक के कर्ज में डूबे किसान की सदमे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर उनहा मजरे सेमरइया के किसान हनुमत लोधी (70) ने भूमि विकास बैंक से मकान बनाने के लिए कर्ज लिया था।
चार दिन पहले भूमि विकास बैंक के अधिकारी गांव आये थे और हनुमत लोधी को फतेहपुर ले गए थे। हनुमत शाम को वापस घर लौट आए थे। परिजनों का कहना है कि कर्ज के सदमे में किसान की मौत हुई है।