फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फांसी पर लटकता मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरनमऊ निवासी किसान का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर बाग में फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पूरनमऊ निवासी राम बिलास (52) पुत्र जगनू मंगलवार सुबह घर से निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। बेटे विकास ने बताया कि शाम को तलाश के दौरान वह गांव में चार लोगों के साथ बैठे मिले। उसने घर चलने को कहा तो पिता ने बाद में आने की बात कह कर उसे घर भेज दिया। बुधवार सुबह रामबिलास का शव गांव के बाहर स्थित उसके भाई प्रभु के बाग में पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। राम बिलास विवाहित था। उसके 11 बच्चे हैं। बेटे विकास ने पिता की हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें