फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहर मकान की खुदाई के दौरान जेवर भरा घड़ा निकलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Wed, 21 Aug 2019 08:29 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई के सांडी के मोहल्ला खिड़किया में खंडहर मकान की खुदाई के दौरान जेवरात व सोने चांदी के सिक्के भरा घड़ा निकलने की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को मौके पर जाकर जांच की। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। बुधवार को पुलिस ने मकान मालिक को थाने बुलाकर जानकारी की। मकान मालिक ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है।
विज्ञापन


मोहल्ला खिड़किया में बाबूराम राठौर का खंडहर मकान पड़ा है। उनके पौत्र मोनू राठौर ने मंगलवार को जेसीबी से वहां खुदाई कराई। चर्चा है कि खुदाई के दौरान जमीन से एक घड़ा और थैला निकला। जिसमें से सोने चांदी के सिक्के, गिन्नी और जेवर थे। आसपास के लोगों में चर्चा है कि घड़ा निकलने के बाद मोनू ने काम बंद करा जेसीबी वापस करा दी।

अफवाह फैलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को ही मौके पर जाकर जांच की। बुधवार को एसओ रामलखन ने मोनू को थाने पर बुलाकर पूछताछ की। मोनू ने भूमि से कुछ भी निकलने की बात से इनकार किया। मोनू ने बताया कि उसकी पत्नी का प्रसव होना है। पत्नी हरदोई शहर स्थित अस्पताल में भर्ती है। एसओ रामलखन ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें