बांदा जिले में कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर बैंक और बिजली का करीब तीन लाख रुपये कर्ज बताया जा रहा है। एक अन्य घटना में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव में किसान लालबाबू (36) पुत्र सुखनंदन ने शनिवार की रात घर के खपरैल में साड़ी से फांसी लगा ली। पत्नी विनीता और परिजन उसे उतारकर तत्काल सीएचसी लाए। यहां डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।