फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहूकारों-रिश्तेदारों के तगादों ने छीन ली सांसें, कर्ज में डूबे किसान ने खाया जहर, मौत

Wed, 21 Nov 2018 09:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रामआसरे प्रजापति (फाइल फोटो)  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर में भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में कर्ज से डूबे एक और किसान ने उधारी मांगने वालो से आजिज आकर मंगलवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन


टेढ़ा गांव निवासी रामआसरे प्रजापति (45) के पास करीब पांच बीघे खेतीहर जमीन है। इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके ऊपर बैंक, साहूकार व रिश्तेदारों का करीब पांच लाख का कर्ज था।

उधारी चुकता करने को लेकर परेशान हो उसने मंगलवार को घर में ही कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन सदर अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहूकारों -रिश्तेदारों के तगादों से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम


बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। शव के गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के पूर्व प्रधान परशुराम प्रजापति ने बताया कि मृतक बेहद गरीब था। खेती के साथ मेहनत मजदूरी करता था। खेती में लगातार नुकसान होने से वह बुरी तरह आर्थिक संकट से जूझ रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी मुन्नीदेवी, चार पुत्र बलवीर (21), धीरज (18), संतोष (15) व नीरज (12) को रोता बिलखता छोड़ गया है।

मृतक के बड़े पुत्र बलवीर ने बताया कि साहूकारों एवं नाते रिश्तेदारों के तगादों से परेशान होकर पिता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उपजिलाधिकारी अजीत परेश ने कहा कि किसान की मौत की सूचना नहीं मिली है। वह मामले की जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें