फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: झोपड़ी में किसान की जिंदा जलकर मौत, बीड़ी से निकली चिंगारी बन गई काल

Mon, 07 Mar 2022 08:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में संदिग्ध हालात में झोपड़ी में आग लगने से किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ललुआपुर गांव में झोपड़ी में सो रहे किसान की रविवार की रात जिंदा जलकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम ललुआपुर निवासी जीतराम राजपूत (55) खेतीबाड़ी करते थे।
विज्ञापन


उसके घर के सामने झोपड़ी बनी है। रविवार की रात वह झोपड़ी के अंदर सो रहा था। देर रात दो बजे के करीब संदिग्ध हालात में आग लगने से उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों और परिजनों में अफरातफरी मच गई।

परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक जीतराम की जलकर मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुुताबिक, बीड़ी पीते सो जाने से बिस्तर में आग लगने से हादसा हुआ है। जीतराम अविवाहित था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें