फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिन से किसान डेरा डाले, नहीं हुई मक्के की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। ब्लाक के विपणन कार्यालय में बने क्रय केंद्र पर शनिवार को मक्के की खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद केंद्र प्रभारी ताला डालकर चले गए। केंद्र पर करीब 44 किसान 15 दिनों से केंद्र पर डेरा डाले हुए हैं। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई है।
विज्ञापन

मक्का खरीद के लिए विपणन कार्यालय संदलपुर में क्रय केंद्र बनाया गया था। वहां किसानों की उपज को सरकारी मूल्य पर खरीदा जा रहा था। शुक्रवार को खरीद बंद हो गई। जिससे केंद्र पर 15 दिनों से उपज लेकर डेरा डाले 44 किसानों में गुस्सा गए। बाद में उन्होंने केंद्र पर जमकर हंगामा काटा। किसानों के आक्रोश को देख केंद्र प्रभारी अनिल यादव ने क्रय केंद्र पर ताला डाल कर वहां से निकल गए। जमौरा गांव के किसान लालमन, फिरोजपुर के नंद किशोर, मिरगवां के राजेश कुमार आदि ने बताया कि मक्का बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। बाद में काफी दिनों पहले केंद्र पर उपज लेकर गए। केंद्र प्रभारी पहले आश्वासन देते रहे। इसके बाद मक्का लेने से मना कर दिया। किसानों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की।
एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि केंद्र पर लक्ष्य से अधिक मक्का की खरीद हो चुकी है। इस बावत डीएम से बात कर किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
पुखरायां में मंडी समिति परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग की ओर संचालित धान व मक्का क्रय केंद्र में मौजूद किसान मक्का की खरीद बंद किए जाने को लेकर आक्रोशित हो गए। उन्हाेंने मक्का खरीद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से मंडी समिति परिसर में धान/मक्का क्रय केंद्र संचालित है। गौरीकरन के रामऔतार, ढिकची के ज्ञानप्रताप सिंह, हारामऊ सुरेश कुमार, कुंवरपुर रणजीत सिंह, कमलपुर के प्रतापसिंह, कुवंरपुर के गिरीश बाबू, रिंकू तिवारी पचलख, डढंवापुर के रामकुमार ने बताया कि वह लोग केंद्र पर एक सप्ताह से डेरा डाले हैं। उन्हें सिर्फ अगली तारीख दे दी जाती है। लेकिन मक्का की तौल नहीं हुई है।
शनिवार को मक्का खरीद बंद कर देने पर किसान आक्रोशित हो गए। उन्होने उच्चाधिकारियों से मक्का खरीद पुन: शुरू कराए जाने की मांग की है। इस बाबत केंद्र प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मक्का निर्धारित लक्ष्य 10 हजार क्विंटल से अधिक 12 हजार क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। जिसके कारण मक्का खरीद बंद कर दी गई है। आदेश आने पर खरीद चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें