रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक ट्रेन की बोगी में चढ़ते यात्री।
- फोटो : संवाद
इटावा। छुट्टी के दिन महाकुंभ प्रयागराज जाने के लिए यात्री जब प्लेटफार्म पर पहुंचे तो इस रूट पर चलने वाली 13 ट्रेनें कई घंटे लेट देख वह मायूस हो गए। इसमें सबसे अधिक फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे तो ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से इटावा जंक्शन पर पहुंची। कई यात्री ट्रेनों को घंटों देरी से देखकर बस स्टैंड की ओर रुख कर गए।
रविवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर रेलवे की समय सारिणी पूरी से ध्वस्त नजर आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटा 13 मिनट देरी से आई। इसंगम एक्सप्रेस एक घंटा 26 मिनट, लिंक एक्सप्रेस एक घंटा, वैशाली एक्सप्रेस दो घंटा, पूर्वा एक्सप्रेस दो घंटा 52 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर पहुंची। इसके अलावा कैफियत एक्सप्रेस एक घंटा दो मिनट, अवध एक्सप्रेस दो घंटा 40 मिनट, मगध एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस एक घंटा आठ मिनट, फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटा, मुरी एक्सप्रेस एक घंटा, महानंदा एक्सप्रेस 59 मिनट व गोमती एक्सप्रेस 50 मिनट देरी से प्लेटफार्म पर पहुंची। छुट्टी के दिन घूमने की योजना मनाने वाले यात्रियों को कई घंटे देरी से आने से परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की लेटलतीफी से बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग कई घंटे देरी से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। वहीं, जरूरतमंद लोग अन्य संसाधन से चले गए।