उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो साल से गायब एक बच्ची की तलाश में फ्लाइट से गुवाहाटी गई पुलिस की टीम केवल एक मोबाइल लेकर लौट आई है। असफलता हाथ लगने पर टीम के सदस्यों के बीच तनातनी भी हो गई है। फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र के एक दुकानदार की 12 साल की बच्ची दो साल से गायब है। बच्ची की तलाश में पुलिस की शुरुआती जांच सुस्त रही।
आरोपी महेंद्र बकेवर के एक ढाबे में वेटर का काम करता था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर इसी मामले में एसपी, थानेदार को एक हफ्ते पहले हाईकोर्ट ने तलब किया था। हरकत में आई पुलिस की एक टीम असम प्रांत के गुवाहाटी में छापेमारी को रवाना हुई थी। करीब एक हफ्ते बाद टीम खाली हाथ लौटी है। टीम में सीओ अभिषेक तिवारी, क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अमित पांडेय, कांस्टेबल भैयालाल यादव एयरलाइंस से रवाना हुए थे।