फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कुत्ते को बकरा बताकर हुआ बड़ा धोखा, आगे जो हुआ जानकर सभी हैरान

Tue, 21 Aug 2018 05:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- जाजमऊ चुंगी मंडी में अंधेरे का फायदा टप्पेबाजों ने की वारदात
- बकरे के मालिक ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर में कुत्ता और बकरा बताकर बड़ा धोखा हो गया। इसके बाद जो भी हुआ उसे जानकर सभी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए। 

 

अंधेरे का फायदा उठा टप्पेबाज शहर के जाजमऊ चुंगी स्थित मंडी में बकरा बेचने पहुंचे अशरफ को काले रंग का कुत्ता थमाकर उसका एक बकरा ले भागे। कुत्ते के भौंकने पर अशरफ को पता चला कि वह बकरा नहीं कुत्ता है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को अशरफ ने बताया कि सोमवार देर शाम को वह कुछ बकरे लेकर मंडी में बेचने पहुंचा था। मंडी में भीड़ के बीच एक युवक उनके पास आया और बोला कि चचा आपका बकरा छूट कर भाग गया था, जिसे वह पकड़ लाया है।

 

कुत्ते के मुंह पर कपड़ा पड़ा होने और अंधेरा के कारण अशरफ टप्पेबाज के झांसे में आ गया। अशरफ के रस्सी पकड़ते ही टप्पेबाज ने उसके बकरों में से एक बकरा खोल लिया और भीड़ का फायदा उठा भाग निकला। इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। बकरी की कीमत लगभग छह हजार बताई गई।

विज्ञापन

टप्पेबाज वहां से भाग निकला

डेमो पिक
अशरफ जब तक कुछ समझ पाता तब तक टप्पेबाज वहां से भाग निकला। कुछ देर के बाद रस्सी में बंधे कुत्ते ने भौंकना शुरू किया तो अशरफ को जानकारी मिली की उसके पास बकरा नहीं बल्कि कुत्ता है। जिसके बाद अशरफ ने पुलिस को जानकारी दी। चकेरी थाने के इंस्पेक्टर अजय सेठ ने कहा, 'हमें घटना की जानकारी मिली थी और हमारे पुलिसकर्मी कथित घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन हमें वहां कोई नहीं मिला।' उन्होंने कहा कि यह अफवाह भी हो सकती है क्योंकि हमें इस मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है और ना ही पीड़ित मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें