फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी कांड में फंसे हैं बड़े अस्पताल और नामचीन डॉक्टर, विदेश में होता है अंगों का सौदा

Fri, 22 Feb 2019 05:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर किडनी कांड में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) की जांच में पद्मश्री डॉक्टर के अलावा दिल्ली दो और नामचीन डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं। इन तीनों के नाम 2016 में अपोलो अस्पताल में हुए किडनी कांड से भी जुड़े हुए हैं। इस संबंध में जांच अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क भी किया है। 
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले बर्रा पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर किडनी कांड का खुलासा किया था। यह गैंग गरीब लोगों को नौकरी और पैसों का लालच देकर किडनी व लिवर दान करने के लिए फांसता था। गैंग से जड़े दिल्ली के अस्पतालों के डॉक्टर विदेश तक में मानव अंगों का सौदा कर चुके हैं।
विज्ञापन

केस में कितने आरोपी थे कितने जेल गए

एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में अब तब तीन डॉक्टरों के नाम सामने आ चुके हैं। पुख्ता सुबूत मिलने के बाद इनके नामों का खुलासा भी कर दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस से अपोलो कांड के बारे में जानकारी मांगी गई है। जैसे केस में कितने आरोपी थे, कितने जेल गए, कितनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई और कितने लोग केस से बाहर हुए।

खुलासा करने वाले अधिकारी से ली जानकारी
दिल्ली के तत्कालीन ज्वाइंट सीपी से भी पुलिस ने संपर्क किया है। दरअसल इन्हीं के नेतृत्व में अपोलो कांड का खुलासा हुआ था। एसपी के मुताबिक दिल्ली की एसआईटी टीम के पास अपोलो कांड की खासी जानकारी है। इससे केस में काफी मदद मिलेगी। 

डॉक्टर के निजी सचिव की तलाश
अपोलो किडनी कांड में दिल्ली पुलिस ने जब 2016 में खुलासा किया तो शुरुआत में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीन डोनर व तीन रिसीवर थे। पद्मश्री डॉक्टर के निजी सचिव शैलेश सक्सेना व आदित्य सिंह को पकड़ा था। एक सप्ताह पहले बर्रा से फिर शैलेष को गिरफ्तार किया गया। इसलिए पुलिस ने अब आदित्य सिंह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें