फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के की एक तरफा मोहब्बत से परेशान हुआ परिवार, भाजपा जिलाध्यक्ष को सुनाया दुखड़ा

Mon, 27 May 2019 08:03 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पीड़ित युवती से बातचीत करते भाजपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में सिरफिरे आशिक से परेशान परिवार ने सोमवार को एसपी से न्याय दिलाने की फरियाद की। भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात कर अपना दुखड़ा सुनाया। एसपी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज निवासी युवक का सांडी के मोहल्ला नोनखारा में एक युवती के घर आना जाना था। युवक पीड़िता के भाई की शादी कराने की बात कहकर घर में रुकता था। कुछ ही दिन में युवक पीड़िता से एक तरफा प्यार करने लगा।

कुछ दिन पहले आरोपी युवती को जबरन घर से ले जाने का प्रयास करने लगा। युवती के परिजनों ने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने अपने गले में ब्लेड मार लिया था। युवक के भाई ने पीड़ितों के खिलाफ थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। तब से पुलिस लगातार पीड़ितों को परेशान कर रही है। सोमवार को पीड़ित परिवार ने भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा को दुखड़ा सुनाया। इसके बाद एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें