थाना तालग्राम जनपद कन्नौज (फाइल फोटो)
कन्नौज जिले में एक युवक ने आपसी विवाद में मारपीट के समय दो साल की मासूम को चूल्हे की जलती आग में फेंकने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी गई है। झुलसी बालिका को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
तालग्राम क्षेत्र के ऊमरपुर निवासी इंद्रजीत पुत्र रामदत्त ने पुलिस को बताया कि घर में सोमवार सुबह महिलाओं में विवाद हो रहा था। इस बीच उसके भाई की पत्नी ने मायके फोन कर लोगों को बुला लिया। कुछ देर बाद भाई के ससुराल के लोग घर आ गए। इस दौरान चूल्हे पर खाना बना रही उसकी पत्नी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और बेटी कीर्ति (2) को चूल्हे की जलती आग में फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
कहा कि गांव के लोग बचाने दौड़े तो पड़ोसी पप्पू को भी पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने खदेड़ा तो यह लोग भाग निकले। परिजनों ने झुलसी कीर्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस जांच के लिए कह रही है।