फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पी चिदंबरम के बयान की निंदा: शुभम द्विवेदी के चाचा बोले- ऐसे नेताओं के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए

Mon, 28 Jul 2025 04:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शुभम द्विवेदी के चाचा मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहलगाम हमले में महराजपुर के रघुवीर नगर हाथीपुर निवासी शहीद शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने रोष व्यक्त करते हुए कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम के बयान की घोर निन्दा की। उन्होंने कहा कि राजनीति को कभी राष्ट्रहित के ऊपर नहीं रखना चाहिए किन्तु बहुत खेद का विषय है कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बहुत ही घटिया बयान देकर यह साबित कर दिया कि उनकी सोच कभी राष्ट्रहित में नहीं रही है।
विज्ञापन


शहीद शुभम द्विवेदी के चाचा ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने पी चिदंबरम के बयान को निंदनीय व देश विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह बयान इन नेताओं की छुपी हुई देश विरोधी मानसिकता को प्रकट करता है।
विज्ञापन

पी चिदंबरम जैसे नेताओं को सदन में बोलने का अधिकार ही समाप्त कर देना चाहिए और इनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें