फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्कूल के सामने शवों को रखकर परिजन का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केशवपुरम स्थित बालाजी अपार्टमेंट में शनिवार को एचटी लाइन से उतरे करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले चाचा-भतीजे के परिजन ने रविवार सुबह फ्लैट मालिक रीना के स्कूल के सामने शवों को रखकर हंगामा किया। करीब पांच घंटे हंगामे के बाद स्कूल संचालिका और परिजन के बीच समझौता हो सका। इसके बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। इससे पहले ताबूत में रखे छोटू के शव को देख बेटियां श्रेया और सौम्या दहाड़ मारकर रो पड़ीं। कहा कि पापा उठो.. हंसकर गए थे, बंधकर आए हो। वहीं, अभिषेक की मासूम बेटी पूर्णिमा भी अपनी मां से पापा के बारे में पूछती रही। यह देख वहां मौजूद हर शख्स की आंख नम नजर आई।
विज्ञापन

पांडुनगर निवासी हेलना उर्फ रीना इलाके के मदर टेरेसा स्कूल और डबल पुलिया स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल की संचालिका हैं। उनके केशवपुरम स्थित बालाजी अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी में एल्युमिनियम फ्रेम लगना था। शनिवार को रीना का कार चालक राजपाल उर्फ छोटू (40), ग्लास का काम करने वाले अपने भतीजे राहुल उर्फ अभिषेक (25) और एल्युमिनियम कारीगर रिजवान के साथ नापजोख के लिए फ्लैट पर गया। रिजवान मेटल के इंची टेप से नाप कर रहा था जो पास से गुजरी एचटी लाइन के ऊपर गिर गया था। करंट की चपेट में आकर छोटू और अभिषेक की मौत हो गई थी। रिजवान निजी अस्पताल में भर्ती है। रविवार शाम परिजन शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद उन्हें रीना के कानपुर पब्लिक स्कूल के सामने लेकर पहुंच गए और हंगामा किया। बवाल की आशंका पर कल्याणपुर सर्किल का फोर्स, पीएसी की टुकड़ी बुलानी पड़ी। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी, एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया।

इन मांगों पर हुआ समझौता-
घंटों तक चली बातचीत के बाद रीना की ओर से 50-50 हजार रुपये नकद अंतिम संस्कार के लिए दिए गए। साथ ही दोनों परिवारों को 5-5 लाख रुपये का चेक दिया गया। छोटू के बच्चों को इसी स्कूल में 12वीं तक पढ़ाने का आश्वासन दिया गया। अभिषेक की बेटी को किसी भी अच्छे सीबीएसई स्कूल में पढ़ाने का वादा किया गया। छोटू की पत्नी को 14 हजार रुपये की सैलरी पर नौकरी में रखने का भी वादा किया जबकि अभिषेक की पत्नी को भी 20 हजार रुपये की नौकरी देने की बात कही गई। रावतपुर निवासी राजपाल उर्फ छोटू के परिवार में पिता विश्राम सिंह, पत्नी मिथलेश, बेटियां सौम्या, श्रेया और बेटा कबीर हैं। मिथलेश रीना के अपार्टमेंट में साफ-सफाई का काम करती है। अभिषेक के परिवार में पिता दीनदयाल, पत्नी सुनीता और बेटी पूर्णिमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें