उन्नाव। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र और थानों में बनी महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। कउंसलरों ने दोनों पक्षों को सुन विवाद का हल कराया, जिससे 11 जोड़े साथ रहने को राजी हुए।
एसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देश में परिवार परमर्श केंद्र और थानों में बनी महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। दंपती के बीच उपजे विवाद को सुन काउंसलर ने उन्हें सही राह दिखाकर परिवार टूटने से बचाया। इसमें महिला थाने में सात, फतेहपुर चौरासी में तीन और बांगरमऊ का एक जोड़ा शामिल रहा। इस काम में शिल्पी श्रीवास्तव, डॉ.अवसार अली, डॉ. सगीर अहमद सहित टीम के अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।