पता-मोबाइल नंबर गलत, कैसे बने राशन कार्ड
जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिन लाभार्थियों का राशन कार्ड नहीं बना है, उनकी विभागों ने सूची तो दे दी है, लेकिन उनका राशन कार्ड बनाने में समस्या आ रही है। कई लाभार्थियों का पता गलत है, तो कई के मोबाइल नंबर ही नहीं हैं। ऐसे में लाभार्थी से संपर्क ही नहीं हो पा रहा है। विभाग ने सूची देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।
एक वर्ष में बनीं 1596 फैमिली आईडी
फैमिली आईडी बनाने पर जोर बीते एक वर्ष से दिया जा रहा है। जिले की चार तहसील (बिल्हौर, घाटमपुर, नर्वल, कानपुर सदर) में अभी तक कुल 1596 फैमिली आईडी बनाई जा चुकी हैं। कुल 4952 आवेदन पत्र आए थे, जांच के बाद 3066 आवेदन निरस्त कर दिए गए थे।
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फैमिली आईडी बनवाना जरूरी है। नए आवेदक की फैमिली आईडी होना पहले अनिवार्य होगा। जो पुराने लाभार्थी हैं और उनकी आईडी नहीं बनी है, उन्हें भी जल्द इसे बनवाना होगा। योजना का लाभ देने से वंचित नहीं किया जाएगा। -आशुतोष कुमार, एडीएम आपूर्ति (नोडल)