फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े परिजन व ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक प्रमुख मोहन भागवत छह जुलाई (आज) धर्मनगरी के सात दिवसीय दौरे पर सुबह छह बजे चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। उनके साथ संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहेेंगे। संघ की 8 जुलाई से पांच दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक में यूपी चुनाव फतह का खाका भी भागवत खीचेंगे। इस दौरान यूपी एमपी की सरकार के कामों की समीक्षा भी होगी।
विज्ञापन

बैठक में धर्मांतरण से लेकर प्रखर हिंदुत्व को लेकर बयानों के बाद के प्रभावों की समीक्षा की जाएगी। सोमवार को ही यूपी एमपी के कई मंत्री से लेकर चित्रकूट व सतना जिले के उच्चस्तरीय अधिकारी संघ प्रमुख मोहन भागवत के सात दिवसीय दौरे को लेकर जिले में डेरा जमा लिया है। दीनदयाल शोध संस्थान के प्रमुख सचिव अतुल जैन ने बताया कि आरोग्यधाम व उद्यमिता परिसर में संघ प्रमुख सात दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। पांच दिवसीय संघ की राष्ट्रीय चिंतन बैठक की तैयारियोें का जायजा लेकर क्षेत्र के कई प्रमुख साधुु-संतों से भी मिलकर आशीर्वाद लेंगे। इसके लिए वह छह जुलाई को सुबह छह बजे दिल्ली से विशेष ट्रेेन मानिकपुर फेस्टिवल स्पेशल से आ रहे हैं।
मंगलवार को ही भागवत जगदगुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेने तुलसी पीठाधीश्वर प्रमोदवन आश्रम भी जाएंगे। संघ की राष्ट्रीय चिंतन बैठक का जो एजेंडा अभी तक सामने आया है, उसमें सबसे प्रमुख यूपी में दोबारा फतह करना है। यूपी एमपी सरकार के कामकाज के तरीके और जनता के बीच इनकी पैठ की खुफिया रिपोर्ट की समीक्षा कर नई योजनाओं को क्रियान्वयन कराने पर विचार होगा। देश में चल रहे धर्मांतरण और प्रखर हिंदुत्व की चर्चा के विषय पर भी संघ अपनी योजना बनाएगा। भागवत 13 जुलाई को शाम 5 बजे सतना रेलवे स्टेशन के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो जाएंगे। संघ प्रमुख के प्रवास व बैठक को लेकर यूपी एमपी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें