फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलकर प्यार के जाल में फंसाया, अब धर्मपरिवर्तन का बना रहा दबाव, नाबालिग लड़की ने लगाए आरोप

Tue, 08 Sep 2020 10:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में धर्मपरिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का एक और मामला सामने आया है। नौबस्ता के गोपालनगर की नाबालिग लड़की ने आरोप लगाए हैं कि मूलरूप से बंगलूरू और वर्तमान में पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाम बदलकर उससे दोस्ती की और अपने प्रेम जाल में फांसा।
विज्ञापन


अब धर्मपरिवर्तन करने की बात कह रहा है। सोमवार को पीड़ित परिवार ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मिलकर मदद की गुहार लगाई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गोपालनगर निवासी मजदूर की 15 वर्षीय कक्षा आठ में पढ़ने वाली बेटी को पास में ही किराये पर रहने वाला फैजान खान परेशान कर रहा था।

उसने पहले खुद का नाम आर्यन मल्होत्रा बताकर परिजनों से नजदीकी बढ़ाई। इस बीच उसने उनकी बेटी से भी दोस्ती कर ली। परिजन को शक हुआ तो उन्होंने बेटी को उसके ननिहाल भेज दिया। इस बात की जानकारी जब फैजान को हुई तो उसने परिजनों पर बेटी को बुलवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने अपने स्तर से जांच पड़ताल की तो पता चला कि मूलरूप से बंगलूरू के रहने वाले आर्यन का असली नाम फैजान खान है। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलती है तो मामले की जांच एसआईटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें