फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोट डालने पर पथराव, हवाई फायरिंग

Mon, 22 Feb 2016 01:16 AM IST
कानपुर देहात, अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मैजू समस्तपुर गांव में पंचायत सदस्यों के चुनाव में एक लड़की के फर्जी वोट डालने पर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव और हवाई फायरिंग हुई।
विज्ञापन


हवाई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। सीओ रमेश चंद्र विद्यार्थी व थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने हालात को काबू में किया।

रसूलाबाद क्षेत्र के मैजू समस्तपुर ग्राम सभा के वार्ड -छह में रविवार को पंचायत सदस्यों का मतदान चल रहा था। गांव से सत्येंद्र कुमार और अजय कुमार चुनाव मैदान में थे।

 मतदान के दौरान स्नेहलता पुत्री ओमप्रकाश सविता का वोट डालने उसकी छोटी बहन माधुरी आई। पूर्व प्रधान संतोष यादव ने गलत वोट डालने की बात कहकर विरोध जताया।
विज्ञापन


 संतोष ने कहा कि विवाह के बाद स्नेहलता राजस्थान में रहती है। अभी विवाद चल रहा था, तभी गुंदार गांव निवासी रणवीर सिंह, इंद्रेश, रामेंद्र व अन्य साथियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।


बता दें कि मैजू समस्तपुर में ग्राम प्रधान की सीट अनुसूचित वर्ग आरक्षित थी। यादव बाहुल्य क्षेत्र में दो पूर्व प्रधान संतोष यादव और पपिन यादव ने अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।

 पपिन यादव गुट के प्रधान रामलाल जीते थे। एक मात्र सीट पर अजय कुमार को सत्येंद्र कुमार के विरोध में उतारा था। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है। मिट्टी के ढेले चलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें