फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मिली फर्जी शिक्षिका, मैनपुरी में भी ज्वाइनिंग, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Jun 2020 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर देहात में अमरौधा के गौर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एक शिक्षिका की फर्जी नियुक्ति पाई गई है। वह मैनपुरी में भी पढ़ा रही थी। मूल प्रमाण पत्र मांगने के लिए संपर्क करने पर राज खुला। बीएसए ने भोगनीपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि गौर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में तैनात गृह विज्ञान शिक्षिका दीप्ति सिंह के संबंध में जांच की गई। वह पूर्णकालिक शिक्षक है। 2015 में ज्वाइन किया था।

अनामिका प्रकरण का खुलासा होने पर जांच की प्रक्रिया शुरू हुई। दीप्ती सिंह के मूल अभिलेख यहां जमा न होने के कारण सत्यापन के लिए मूल अभिलेख लाने की सूचना देने के लिए दर्ज मोबाइल नंबर से संपर्क करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


वह मोबाइल नंबर निरंतर स्विच ऑफ होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद जानकारी मिली कि दीप्ती सिंह नाम की शिक्षक की मैनपुरी में भी तैनाती है। प्रकरण संदिग्ध होने पर रिपोर्ट भोगनीपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया फर्जी शिक्षका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं वार्डेंन गोदावरी ने बताया कि दीप्ती सिंह की उपस्थिति यहां रही है। लॉकडॉउन में यहां से गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें