फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षिका प्रकरण: बबली उर्फ अनामिका पुलिस की पकड़ से दूर, सोशल मीडिया पर नौकरी दिलाने वाले दलाल का नाम

Sun, 14 Jun 2020 03:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
अनामिका प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के चंदनपुरवा की बबली उर्फ अनामिका शुक्ला पुलिस को लगातार चकमा दे रही है। अलीगढ़ पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए भटक रही है। उसके गांव में परिवार के लोगों ने नौकरी दिलाने वाले दलाल का नाम पता लिखा एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल किया है। 
विज्ञापन


प्रदेश के 25 विद्यालयों में नौकरी करने वाली अनामिका शुक्ला का खाता रसूलाबाद की सेंट्रल बैंक में मिलने के बाद अलीगढ़ पुलिस छानबीन करने आई थी। छानबीन में चंदनपुरवा के राहुल उर्फ हरिओम की पत्नी बबली का फोटो खाता में लगा होने की बात सामने आई।

खाते से दो लाख रुपये का लेनदेन किया गया है। पुलिस के आने से पहले ही बबली अपने परिवारी जनों के साथ फरार हो गई थी। अलीगढ़ पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस को उसके बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
विज्ञापन


वह लगातार लोकेशन बदल रही है। सोशल मीडिया में फर्रुखाबाद के एक दलाल का नाम, पता व मोबाइल नंबर वायरल हो रहा है। पुलिस उसे भी जांच में शामिल कर रही है। दलाल पर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप है। अलीगढ़ से आए दरोगा शहवीर सिंह ने कहा कि बबली को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें