फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला प्रकरण: 2014 से किसी और की डिग्री पर कर रहा था नौकरी, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

Fri, 19 Jun 2020 08:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज में अनामिका शुक्ला नाम से फर्रूखाबाद के गांव रजपालपुर की सुप्रिया की गिरफ्तारी के बाद मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र का नाम प्रकाश में आया था। पुष्पेंद्र कंपिल क्षेत्र के गांव कुंवरपुर खास के प्राथमिक विद्यालय में 2104 से सहायक अध्यापक पद पर सुशील कौशल की डिग्री पर नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में उसे इसी नाम से जाना जाता था। उसके अच्छे व्यवहार से कभी किसी को शक नहीं हुआ। खंड शिक्षा कार्यालय में मानव संपदा पोर्टल पर सभी शिक्षकों की फीडिंग का कार्य किया जा रहा है।

गुरुवार को कुंवरपुर खास के शिक्षकों की फीडिंग होनी थी। इसमें सुशील कुमार कौशल को भी फीडिंग करानी थी। इससे पहले ही लखनऊ एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। फीडिंग कर रहे कर्मचारी कश्मीर सिंह ने बताया कि कुंवरपुर खास के किसी शिक्षक ने अभी तक फीडिंग नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें