फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगा विधायक का पास फर्जी, रईसजादे को भेजा जेल, मेडिकल कॉलेज पुल पर बुधवार रात हुए हादसे का मामला

Sat, 08 Aug 2020 09:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विधायक का पास लगी कार से टक्कर लगने का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर मेडिकल कॉलेज पुल पर हादसे के मामले में पकड़ी गई रईसजादे की लग्जरी कार में लगा विधायक का पास जांच में फर्जी निकला। रायबरेली में इस पास को स्कैन कर बनवाया था। पुलिस ने शुक्रवार को कार मालिक के भाई पर कूटरचित दस्तावेज बनाने, धोखाधड़ी समेत अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मामले में स्वरूपनगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बुधवार रात मेडिकल कॉलेज पुल पर इंडेवर कार की टक्कर से बाइक सवार मानस त्रिपाठी घायल हो गए थे। कार में विधायक का पास लगा था। पुलिस ने थाने लगाने के कुछ देर बाद ही कार चला रहे जितेश और पी रोड निवासी आशीष अटलानी को छोड़ दिया था। कार से पास भी गायब हो गया था।

 
विज्ञापन

इस खबर को अमर उजाला ने शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद आलाधिकारियों ने संज्ञान में लिया। सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि कार आशीष के भाई तरुण की है। आशीष ने ही रायबरेली से पास बनवाया था। इसलिए उसको ही आरोपी बनाया गया है।

इसमें तरुण की भूमिका की जांच की जा रही है। अगर उसके खिलाफ साक्ष्य मिले तो कार्रवाई की जाएगी। पास बनवाने के मामले में जितेश की भूमिका नहीं मिली है। तरुण और आशीष ठेकेदारी का काम करते हैं। आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर ने किए खेल
स्वरूपनगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय मौके पर भी गए थे। उन्हें पूरी घटना की जानकारी थी। इसके बावजूद जितेश व आशीष को थाने छोड़ दिया गया। कार से पास भी गायब हुआ। आलाधिकारियों को घटना की जानकारी भी नहीं दी। जब सर्किल ऑफिसर ने पूछा तो उनको भी गुमराह करते रहे। हैरानी की बात यह है कि अभी भी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई नहीं की गई, सिर्फ खानापूरी को स्पष्टीकरण मांगा गया है।

स्वरूपनगर इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें