शादी करना चाहती थी बेटी माता पिता ने किया इंकार तो मौत को लगाया गले
- फोटो : social media
हमीरपुर में परिजनों से किशोरी ने मनपसंद शादी कराने की बात कही तो घरवालों ने उसके नाबालिग होने की बात कह मामला टाल दिया। इससे नाराज होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ले की घटना है। यहां दिनेश अपने परिवार के साथ रहता है। दिनेश पेशे से चालक है। उसकी पत्नी सुकीर्ति सुमेरपुर विकासखंड के बिलहड़ी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। वह वहीं रहती है। इधर शहर में दिनेश के साथ उसका छोटा पुत्र रविकुमार और पुत्री नेहा (17) रहती थी।