फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कर्नल: तीन वर्ष पहले खुद को कर्नल बात की थी शादी, पत्नी की इस जिद की वजह से हुआ था गिरफ्तार

Mon, 20 May 2019 10:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्जी कर्नल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के रेल बाजार थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार फर्जी कर्नल सूर्य प्रताप उर्फ मनोज सेंगर तीन वर्ष पूर्व यहां डेरा जमाए था। उसने खुुद को कर्नल बताकर ही अच्छे घराने से शादी कर ली थी। पत्नी के हठ के चलते वह उसे छावनी क्षेत्र में घुमाने ले गया तो शक होने पर सेना की पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


उसे फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया था। जनपद औरैया थाना बेला क्षेत्र के गांव वर्राकुलासर निवासी सूर्य प्रताप उर्फ मनोज सेंगर तीन वर्ष पूर्व कर्नल बनकर जनपद में आया था। उसने शहर की आवास विकास कालोनी में मकान किराए पर ले रखा था।

 
विज्ञापन

त्नी की जिद पर वह शाम को उसे साथ लेकर छावनी घूमने गया था

मकान मालिक को जानकारी दी कि सेना में कर्नल है उसकी दो-चार दिन में शादी होने वाली है। इससे वह छुट्टी लेकर आया है। कुछ दिनों बाद कन्नौज से शादी कर वह पत्नी के साथ आया। घर में एलसीडी, फ्रिज, लैपटाप आदि सामान रखा था। पत्नी की जिद पर वह शाम को उसे साथ लेकर कैंटीन जाने के लिए निकला।

छावनी क्षेत्र में पहुंचने पर उसने कर्नल होने का रसूख दिखाने का प्रयास किया। इस पर वहां मौजूद सेना की पुलिस के शक के दायरे में आ गया। सेना पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान शहर के कई लोग कोतवाली पहुंचे।

उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि सूर्य प्रताप कई लोगों को सेना में भर्ती कराने का आश्वासन दे चुका है। इसके साथ ही कर्नल होने की गलत जानकारी देकर ही उसने शादी भी की है। इस जानकारी पर पहुंचे ससुरालीजनों ने इसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें