फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के पुलवामा में शहीद हुए प्रदीप यादव के घर पहुंचे सीआईडी अफसर बनकर शातिर, फिर हुआ कुछ ऐसा

Sat, 18 May 2019 02:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शहीद प्रदीप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू के पुलवामा में शहीद हुए प्रदीप यादव के घर पर सीआईडी अफसर बनकर पहुंचे दो शातिरों ने लूटपाट की कोशिश की। प्रदीप की सास के घर का दरवाजा न खोलने और पुलिस बुलाने की बात कहने पर शातिर वहां से भाग निकले। मामले की जानकारी प्रदीप की पत्नी नीरज ने कल्याणपुर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदीप यादव इसी साल 15 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए थे। शहीद की पत्नी नीरज परिवार के साथ बारासिरोही में रहती है। नीरज कन्नौज में बीएसए दफ्तर में नौकरी करती है।

 
विज्ञापन

शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज (बीच में)
नीरज के मुताबिक गुरुवार दोपहर उसके घर पर दो युवक आए। उसकी मां शिव कुमारी से खुद को सीआईडी अफसर बताते हुए कहा कि नीरज के खाते में इतना रुपया कहां से जमा हुआ है। जांच करना है, गेट खोलो। शिव कुमारी ने गेट नहीं खोला। साथ ही उसे मोबाइल के जरिए इसकी सूचना दी।

बकौल नीरज उसने मां से यूपी-100 पर फोन कर पुलिस  बुलाने को कहा। यह सुनते ही दोनों युवक घर के गेट पर लात मारकर भाग निकले। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मौकेपर भेजा गया था, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें