फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंकुर श्रीवास्तव की पारी से फेयरडील फाइटर जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही बीपी क्रिकेट लीग में फेयरडील फाइटर ने बुकशॉप ब्लास्टर्स को सात विकेट से हराया। 52 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाने वाले अंकुर श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बुकशॉप ब्लास्टर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 162 रन बनाए।
विज्ञापन


कप्तान आनंद त्रिपाठी ने 52, राहुल जैन ने 21 और शादाब ने 20 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में शिव प्रकाश ने तीन और तुषार दुग्गल ने दो विकेट लिए। जवाब में फेयरडील फाइटर ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर जीत दर्ज की। अंकुर श्रीवास्तव ने 70 और तुषार दुग्गल ने 45 रन बनाए। बुकशॉप ब्लास्टर्स की ओर से आशीष, शादाब और राहुल ने एक-एक विकेट लिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को मयंक बाजपेई ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर नीलेश खंडेलवाल, अश्वनी गुप्ता और दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें