फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गणितीय रंगोली, भाषण और क्विज में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के बेसिक साइंस स्कूल में महान गणितज्ञ प्रो. हरीश चंद्र की जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। हरीश चंद्र की विरासत : गणित और भौतिकी का उत्सव विषय पर हुई कार्यशाला के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने गणितीय रंगोली, भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. तुहिन घोष और विशिष्ट अतिथि डॉ. आर थंगादुरै रहे। इन्फिनिटी टॉक भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक योगदान और गणितीय चिंतन पर विचार रखे। शेप एंड शेड्स में ज्यामितीय आकृतियों से रंगोलियां बनाई गईं। नंबर निंजाज एंड मैथ्स मिरर क्विज में विद्यार्थियों ने तार्किक क्षमता दिखाई। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए। आयोजन में एसबीएस निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, प्रो. अंजू दीक्षित और डॉ. पीएन पाठक की प्रमुख भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें