फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकनपुर मेले में उमड़ा जायरीनों का सैलाब

Sun, 14 Feb 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर स्थित एतिहासिक मेला मकनपुर में वसंत पंचमी पर शनिवार को हजारों की संख्या में जायरीनों ने पहुंचकर रश्म अदायगी की और अमन-चैन की दुआ मांगी। दूर-दूर से आए अकीदतमंदों ने ईशन नदी में स्नान कर दरगाह पर माथा टेका।
विज्ञापन


करीब 597 वर्ष पुराना मकनपुर मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। दूर-दूर से  अकीदतमंदों का सैलाब मदार साहब की दरगाह पर माथा टेकने के लिए आ रहा है। भीड़ का आलम यह है कि जायरीन कसबे के सापेक्ष सड़क किनारे खेतों में रहकर जैसे-तैसे रश्म अदायगी करने को आतुर हैं जायरीनों की भीड़ के चलते अरौल-मकनपुर मार्ग पर पूरे दिन जाम रहा।

वसंत पंचमी के दिन मदार की दर पर बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार की प्रक्रियाएं चलती रहीं। इसके साथ ही मुराद मांगने वाले लोगों भीड़ से जैसे-तैसे मदार की चैखट तक पहुंच सकी।
विज्ञापन


मेला कमेटी द्वारा मुख्य भवन के आसपास पर्याप्त प्रबंध किए गए, लेकिन इसके बाद भी जायरीनों को मदार की दर पर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं बड़ी संख्या में ईशन नदी में डुबकी लगाकर लोग मकनपुर पहुंचे। जायरीनों ने नाव से ईशन नदी में  भ्रमण भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें