फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फैक्टरी कर्मी ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 21 Jun 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। शिवाजी नगर में किराये के मकान में रह रहे फैक्टरी कर्मी ने गुरुवार रात को फंदा लगाकर जान दे दी। रात में जागी पत्नी ने उसका शव कमरे में फंदे पर देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के घाटमपुर थाना के नंदना निवासी मोहित दिवाकर (25) रनियां के शिवाजी नगर में किराये के मकान में रहकर एक फैक्टरी में काम करता था। मोनिका ने बताया कि गुरुवार शाम पति मोहित फैक्टरी से ड्यूटी करके कमरे पर आए थे। उन्होंने उसे 2600 रुपये रखने के लिए दिए। इसके बाद खाना खाया और कमरे के बाहर सो गए। रात करीब एक बजे उसकी आंख खुली तो पति चारपाई पर नहीं मिले।
उनका शव कमरे में पंखे के कुंडे पर फंदे पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम करवाया है। एसआई संजीव कुमार ने बताया कि मोहित और मोनिका की पहचान रनियां में मजदूरी करने के दौरान हुई थी। दोनों ने पांच माह पहले शादी की थी। मोनिका रूरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें