कानपुर देहात। अकबरपुर में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने दो मिठाई दुकानों में छापामारी की। एक दुकान से मैदा व दूसरे से पनीर का नमूना भरा गया है। गंदगी मिलने पर दोनों दुकानदारों को नोटिस थमाई गई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद पांडेय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामबिहारी ने शुक्रवार को पहले विवेक कश्यप की मिठाई दुकान में छापामारी की। समोसा बनाने के लिए एकत्र खराब आलू फिंकवाया गया। मैदा का नमूना लिया गया। गंदगी मिलने पर कारोबारी को नोटिस दी गई। इसके बाद रमेश चंद्र की दुकान पर छापामारी की गई। यहां पनीर का नमूना भरा गया। दुकान में साफ सफाई नहीं मिलने पर नोटिस दी गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।