फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिला अस्पताल में जल्द मिलेगी ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर व एमआरआई की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। संयुक्त जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर व एमआरआई की सुविधा शुरू की जाएगी। मरीजों को सैफई समेत महंगे अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। राज्य तपेदिक अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान इसको जल्द शुरू कराने जाने की बात कही है। बुधवार को राज्य तपेदिक (टीबी) अधिकारी रिषी सक्सेना ने संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल की इमरजेंसी, पैथालॉजी, ओपीडी, ओटी व वार्ड का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार देने का कहा। इसके बाद उन्होंने ब्लड बैंक व पैथोलॉजी को देखा। इस दौरान उन्होंने ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन न होने के बारे में पूछा। इस पर सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने कहा कि कई बार प्रयास के बाद भी यह मशीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल में एमआरआई जांच न होने की बात कही। राज्य तपेदिक अधिकारी ने उच्चाधिकारियों का अनुमोदन लेकर यह दोनों सुविधाएं दिलाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। किसी महिला ने कोई परेशानी नहीं बताई। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीवानिवास, महिला जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, जिला अस्पताल मैनेजर निखलेश कुमार समेत अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्या होता है ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर
ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर एक ऐसी मशीन होती है जो संपूर्ण रक्त को उसको कई घटकों में अलग करती है, जैसे कि लाल रक्त कोशिकाएं, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसिपिटेट को अलग-अलग करने का काम करती है। यह मशीन न होने से मरीजों को प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसिपिटेट को चढ़वाने के लिए सैफई व निजी अस्पताल के दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें