फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चने की मिनी किट पाकर खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। कृषि विभाग की निशुल्क बीज योजना के तहत शुक्रवार को राजकीय बीज भंडार राजपुर पर किसानों को निशुल्क चने की मिनी किटों का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

गोदाम प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि यह योजना उन किसानों के लिए है जिन्होंने कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराया था। पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को विभाग चयनित कर चने की मिनी किट उपलब्ध करा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को उन्नत एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराकर फसल उत्पादन में बढ़ोतरी करना है। इस मौके पर किसान रामा देवी, रामनरेश, सेवाराम, रामभरोसे, काशी प्रसाद, हरि गोविंद सहित कई अन्य किसानों ने किट प्राप्त कर सरकार की इस पहल की सराहना की।
किसानों ने कहा कि समय पर बीज मिलने से उन्हें रबी की फसल बोने में सुविधा होगी और लागत भी घटेगी। एडीओ कृषि ब्रजेश यादव ने किसानों से अपील की कि वह बीज का उपयोग कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार करें जिससे अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे हर किसान आत्मनिर्भर बन सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें