फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 18 Apr 2022 11:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

पाता प्लांट से ड्यूटी कर घर लौट रहे युवक की बाइक में एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के फफूंद में पाता प्लांट से ड्यूटी कर घर लौट रहे युवक की बाइक में थाना क्षेत्र के कोठीपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में प्लांट का ठेका कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

फफूंद कस्बा के मोहल्ला कायस्थान निवासी 38 वर्षीयस प्रवीण कुमार उर्फ रामू अग्निहोत्री, पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार अग्निहोत्री पाता प्लांट में ठेका कर्मी था। रविवार रात बाइक से ड्यूटी करने के बाद वह साथी को घर छोड़कर जैसे ही फफूंद खगीपुर मार्ग पर कोठीपुर तिराहे के पास में पहुंचा। तभी सामने से आरही दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण बुरी तरह से घायल हो गया और उसका हेलमेट भी टूट गया।
राहगीरों ने परिजनों को जानकारी देकर उसे सीएसची में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया। क़ानपुर से परिजन उसे लखनऊ ले गए, जहां उसकी सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ललिता कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें