फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी चुनाव पर भी सटोरियों की नजर, ट्रंप नाम से बनाई थी आईडी, दुबई, लंदन समेत कई देशों के बुकी संपर्क में

Tue, 06 Oct 2020 05:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में ग्वालटोली से पकड़े गए आईपीएल में लाखों का सट्टा लगवाने वाले सटोरियों की निगाह अमेरिकी चुनाव पर भी थी। ये लोग वहां के चुनाव में भी जीत और हार पर सट्टा लगवाने की तैयारी में थे। सटोरियों ने ट्रंप के नाम से एक आईडी भी बना रखी है।
विज्ञापन


इसी आईडी के जरिये सट्टा लगवाते और जब रकम ज्यादा हो जाती तो बुकी को बेच देते। आईडी के जरिये ये लोग दुबई, लंदन समेत कई देशों के बड़े बुकी के संपर्क में थे। यह पूरा नेटवर्क फरार सरगना गौरव कुमार का फैलाया हुआ है।

एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि गिरोह साल भर सट्टा खेलता और खिलवाता है। आईपीएल हो या कोई भी टूर्नामेंट। यहां तक फुटबाल, हॉकी आदि मैचों मेें भी दांव लगाते हैं। यही नहीं देश के विभिन्न राज्यों के होने वाले चुनाव से लेकर विदेश में हो रहे चुनावों पर भी सट्टा खिलवाते हैं।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मोबाइल की छानबीन और सटोरियों से पूछताछ में पता चला है कि अमेरिकी चुनाव पर बड़े दांव लगाए जाने हैं। इसके लिए गौरव ने एक आईडी उपलब्ध कराई थी, जिसे वे लोग ऑपरेट करते थे।
विज्ञापन

करोड़ों में बिकती हैं आईडी
लाखों का सट्टा खेलने के अलावा आईडी बेचने का बड़ा धंधा है। इसका एक अलग ही नेटवर्क है। पुलिस के मुताबिक बड़े बुकी ऊंचे भाव वाली आईडी को सीधे खरीद लेते हैं। सट्टे में लगी रकम के हिसाब से आईडी करोड़ों रुपये तक में बेची जाती हैं। गौरव भी कई आईडी बनाकर बेच चुका है। गौरव के पकड़ में आने के बाद बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पैसों का लेनदेन ऑनलाइन
ग्वालटोली इंस्पेक्टर केके दीक्षित ने बताया कि जब निश्चित हो जाता है कि किसको कितनी रकम देनी है, तब ये लोग पैसों का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं। पेटीएम, गूगल पे, भीम एप का इस्तेमाल करते हैं। 

सीज होंगे खाते, लगेगा गैंगस्टर
एसपी ने बताया कि सटोरियों के बैंक खातों को सीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैंक डिटेल खंगालने से ट्रांजेक्शन की जानकारी मिलेगी। वहीं पासपोर्ट भी खोजे जा रहे हैं। पता किया जा रहा है कि किन-किन ने विदेश यात्राएं की। एसपी के मुताबिक सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें