फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड की जिला कमेटी का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी में प्रदीप त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष विक्टोरिया अग्निहोत्री को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को एक होटल में आयोजित बोर्ड बैठक में हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड के जिलाध्यक्ष बाबू लाल पांडेय ने बताया कि प्रदीप त्रिपाठी व पंकज पांडेय को जिला उपाध्यक्ष तथा विक्टोरिया अग्निहोत्री को जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि नवनीत प्रिय दीक्षित को जिला सचिव, मानवेंद्र सिंह को जिला मीडिया प्रभारी, कृष्णकांत मिश्रा को तहसील सदर उपाध्यक्ष व धीरेंद्र सिंह को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने नव नियुक्त सदस्यों को बोर्ड के एजेंडे से अवगत कराया गया। इसके बाद बैठक में उन्होंने कहा कि बोर्ड हिंदुत्व के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा भविष्य में युवाओं के रोजगार के लिए भी बोर्ड प्रयासरत है।
संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष पारुल गुप्ता ने किया। जिला महासचिव संदीप वाजपेई ने सभी का आभार जताया। बैठक में जितेंद्र पांडेय, अवनीश कुमार मिश्रा, दिनेश सिंह, अशोक पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें